लॉकडाउन में फंसा दो निकायों का सीमा विस्तार, चार नगर पंचायतों का गठन
कोरोना लॉकडाउन में 49 ग्राम पंचायतों का नोटिफिकेशन फंस गया है। ग्राम पंचायतों का अस्तित्व बरकरार रहेगा। जिले की दो निकायों की सीमा विस्तार व चार नवसृजित नगर पंचायत की अधिसूचना जारी हुई है। इसमें जिले की 49 ग्राम पंचायतें शामिल हैं।
मुख्य सचिव ने इन ग्राम पंचायतों के खातों में रखी रकम को खर्च करने के लिए 31 मार्च तक की मोहलत दी थी, मगर लॉकडाउन के कारण वित्तीय साल के अंतिम दिन देर रात तक शासन से नोटिफिकेशन जारी नहीं होने से ग्राम पंचायतों का अस्तित्व बरकरार रहेगा।
2019 साल जाते-जाते प्रदेश सरकार ने जनपद को कई सौगात दी थी। इसमें पडरौना नगरपालिका व नगर पंचायत सेवरही का सीमा विस्तार हुआ था। इसके अलावा छितौनी, दुदही, तमकुही, फाजिलनगर व सुकरौली को नगर पंचायत बनाने के लिए योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट ने मुहर लगायी थी। इन निकायों में 49 ग्राम पंचायतें शामिल हुई हैं।
निकायों में ग्राम पंचायतों की अधिसूचना जारी होने के बाद मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन ने ग्राम पंचायतों के खातों में पड़ी रकम को 31 मार्च तक खर्च करने की मोहलत दी थी। इसी बीच कोरोना महामारी रूप ले चुका है। इस वजह से इन ग्राम पंचायतों को निकायों में जाने के लिए नोटिफिकेशन जारी नहीं हो पाया है। इस वजह से निकायों में शामिल 49 ग्राम पंचायतें अस्तित्व में रहेंगी।
जिले की दो निकायों की सीमा विस्तार व पांच नवसृजित नगर पंचायतों में शामिल ग्राम पंचायतों का डी नोडिफाई अभी जारी नहीं हुआ है। नोडिफाई जारी होने तक ग्राम पंचायतें अस्तित्व में रहेंगी।