निजामुद्दीन की घटना के बाद महराजगंज की मस्जिदों में बाहर से आकर ठहरे लोगों को ढूंढने के लिए चला अभियान

निजामुद्दीन की घटना के बाद महराजगंज की मस्जिदों में बाहर से आकर ठहरे लोगों को ढूंढने के लिए चला अभियान


दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के मुख्यालय मरकज में धार्मिक कार्यक्रम में कई लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद पूरे देश के साथ महराजगंज में भी हड़कंप है। वहां से लौटे लोग व मौलवियों को चिह्नित कर तलाश शुरू की गई है। 


बुधवार को एसडीएम राजेश जायसवाल व सीओ अशोक कुमार मिश्र ने फरेंदा क्षेत्र की सभी मस्जिदों की जांच की। सीओ अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि मंगलवार को पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के मदरहा ककटही टोला इटहिया की एक मस्जिद में धार्मिक प्रचार के लिए 14 लोग ठहरे थे। पूछताछ मे पता चला कि यह लोग 12 मार्च से ही यहा रह रहे हैं। लॉकडाउन की घोषणा के बाद जा नहीं पाये। सभी 14 लोगों के स्वास्थ्य की जांच करायी गयी है। उनमें कोरोना के लक्षण नही मिले हैं।


सभी को हिदायत दी गई है कि मस्जिद के अंदर ही रहे। किसी भी दशा मे बाहर निकलने की इजाजत नही है। उन्होंने बताया कि मस्जिदो के जांच के क्रम मे बुधवार को क्षेत्र के जामा मस्जिद, सनिचरहिया मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों की भी जांच की गई, लेकिन कोई अनाधिकृत रूप से रहता हुआ नहीं मिला। सीओ ने बताया कि कस्बे में आये बाहरी लोगों के लिए राजकीय कन्या इंटर कालेज को क्वारंटीन केन्द्र बनाया गया है। उसका भी निरीक्षण किया गया। आवश्यकता पड़ने पर नगर क्षेत्र के बाहर से आये लोगो के लिए प्रयोग किया जायेगा।  इस दौरान थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ,तहसीलदार नरेश चंद, चौकी इंचार्ज जयनरायण यादव आदि लोग मौजूद रहे